18.2 C
Raebareli
Saturday, February 14, 2026

मानवता की सेवा का सारथी बना श्री सर्वेश्वरी समूह

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

गरीबों को ठंठ से राहत दिलाने के लिए किया गया रजाई का वितरण

रायबरेली। आधुनिकता और भौतिकतावाद के इस दौर में श्री सर्वेश्वरी समूह मानवता की सेवा का सच्चा सारथी है। समूह के संस्थापक परम पूज्य अघोरेश्वर भगवान राम पर आस्था व्यक्त करते हुए लोग समूह से जुडक़र जाति और धर्म से ऊपर दीन-दुखियों की सेवा के लिए कार्य कर रहे हैं। अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर मानव सेवा के लिए श्री सर्वेश्वर समूह का नाम गिनीज बुक ऑफ दी वल्र्ड रिकार्ड में दर्ज है। यह बातें श्री सर्वेश्वरी समूह की रायबरेली शाखा के सदस्य दल बहादुर सिंह ने डीह ब्लाक के ग्राम निनांवा कोट बारा में जरूरतमंदों के मध्य रजाई वितरण कार्यक्रम के दौरान कहीं।

केन्द्रीय प्रबन्धकारिणी समिति के सदस्य कौशल सिंह ने कहा कि परमपूज्य अघोरेश्वर ने 21 सितंबर 1961 को श्री सर्वेश्वरी समूह की स्थापना की। समूह का उद्देश्य था मानवता और कल्याण की गतिविधियों को समाज में विस्तृत कर एक उदाहरण प्रस्तुत करना। श्री सर्वेश्वरी समूह एक सामाजिक और आध्यात्मिक संस्था है, जो लोगों के आध्यात्मिक मुक्ति, विकास, प्रगति और उनके कल्याण के लिए समर्पित है। आश्रम के वरिष्ठ सहयोगी आरके चतुर्वेदी ने कहाकि प्राणियों में ही परमात्मा का वास होता है। इसीलिए प्राणीमात्र की सेवा परमात्मा की सेवा है। जनसेवा ही भारतीय संस्कृति का मूल धर्म है। व्यवस्थापक बृजेश सिंह ने कहा कि लोक कल्याण और विश्व में शान्ति की स्थापना समूह का उद्देश्य है। आश्रम परिसर में पथरी से निदान दिलाने के लिए प्रत्येक रविवार को फकीरी पद्धति के माध्यम से नि:शुल्क दवा वितरित की जाती है। कोषाध्यक्ष रमेश सिंह ने कहा कि यह समूह सामाजिक, धार्मिक, आर्थिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलू से जुड़ा है। धर्मेन्द्र ने कहाकि पूज्य अघोरेश्वर महाप्रभू ने जो मार्ग दिखाया है, वहीं सच्चा मार्ग है। इस अवसर पर एसडीएम बदांयू दिनेश सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख नरेन्द्र सिंह, रमाकान्त तिवारी, सचिन श्रीवास्तव, प्रो. राजेश सिंह, कविता मिश्रा, सुरेन्द्र कुमार, अजय सिंह, सुधाकर मिश्रा, अभिषेक विक्रम सिंह, ज्ञान प्रकाश, राघवेन्द्र सिंह, राम उजेर यादव, विनय सिंह, अंकित मौर्या, विकास सिंहरौर, अमित, खुनखुन, विनोद सरोज, प्रमोद, जितेन्द्र, विकास, मनीष सिंह, महेन्द्र बहादुर सिंह, दिनेश यादव, शैलेन्द्र सिंह आदि उपस्थित रहे। मीडिया को जानकारी राजन रस्तोगी ने दी।

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest