24.8 C
Raebareli
Monday, March 30, 2026

महिला व्यापार मंडल द्वारा शहीद चौक पर दी गई श्रंद्धाजलि

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

रायबरेली। प्रतिनिधि उद्योग महिला व्यापार मंडल रायबरेली द्वारा जिला अध्यक्ष प्रियंका अवस्थी एवं जिला उपाध्यक्ष गायत्री कसौधन , एवं जिला सचिव ऊषा सिंह के नेतृत्व में अलीगढ़ के टप्पल ग्राम में विगत दिवस हुई मासूम बच्ची की निर्मम हत्या एवं शनिवार को हमीरपुर में10 वर्ष की बच्ची की हत्या पर आक्रोशित होकर स्थानीय शहीद चौक पर परिजनों को न्याय दिलाने एवं बच्ची को अश्रुपूरितश्रद्धांजलि अर्पित करने को एकत्र हुए। महिला जिला अध्यक्ष प्रियंका अवस्थी ने कहा कि पकड़े गए आरोपियों को फांसी की सजा होनी चाहिए ।प्रदेश सचिव स्नेह लता ने कहा कि शासन प्रशासन को ऐसी निर्मम हत्या करने वालों के परिजनों और रिश्तेदारों को शासन से मिलने वाली सुविधाए निरस्त कर देना चाहिए ।जिससे कि दोबारा ऐसी हरकत करने को कोई सोच ना सके। इस मौके पर कुसुम भदौरिया ,नेहा सिंह, निधि सिंह , कुमकुम मिश्रा, दीपशिखा ,आराधिका ,अर्चना मिश्रा, ओजस्वी सिंह ,रिचा मिश्रा मनु, अनुराग सिंह, अनुष्का सिंह ,चांदनी सिंह ,अश्मित सिंह आदि उपस्थित रहे।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest