30.5 C
Raebareli
Wednesday, March 11, 2026

मनबढ़ प्रधान पुत्र ने विधायक व डीएम को कहे अपशब्द

More articles

admin
admin
रायबरेली ब्यूरो

सलोन (रायबरेली)। ग्राम प्रधान द्वारा खड़ंजे में लगवाई जा रही पीली ईंटों का विरोध सोशल मीडिया पर करना भाजपा नेता के पुत्र को महंगा पड़ गया। ग्राम प्रधान के बेटे ने भाजपा नेता और उसके बेटे को न केवल धमकी दी है बल्कि क्षेत्रीय विधायक और जिलाधिकारी के विरुद्ध भी अपशब्दों का प्रयोग किया है। ग्राम प्रधान के बेअंदाज बेटे ने खुलेआम कहा कि उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा न विधायक और न ही जिलाधिकारी। हालांकि मामले में पुलिस ने भाजपा नेता के बेटे की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है लेकिन मनबढ़ ग्राम प्रधान के बेटे द्वारा धमकियां दी जा रही हैं।
जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र की ग्राम सभा की छांव में प्रधान द्वारा पीडि़तों से खड़ंजा निर्माण कराया जा रहा था भाजपा बूथ अध्यक्ष विनोद सिंह के बेटे प्रदीप सिंह ने खड़ंजे की फोटो खींचकर पर अपलोड कर दिया जिसे देखते ही ग्राम प्रधान पुत्र कृष्ण प्रताप सिंह और सुशील सिंह आग बबूला हो गए और उन्होंने भाजपा बूथ अध्यक्ष के चाचा यशपाल सिंह के मोबाइल पर फोन करके धमकी दी, जो नया नेता तैयार हुआ है। इसको समझा दो वरना अंजाम बहुत बुरा होगा। यही नहीं प्रधान पुत्र ने बलात्कार में फंसाने की धमकी भी दी और सलोन के भाजपा विधायक दल बहादुर कोरी तथा जिलाधिकारी संजय खत्री के विरुद्ध अपशब्दों का प्रयोग किया। उसने स्पष्ट कहा कि ना तो डीएम कुछ कर पाएंगे और न ही भाजपा विधायक। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।

admin
admin
रायबरेली ब्यूरो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest