17.1 C
Raebareli
Thursday, February 12, 2026

भोजपुरी सिंगर गायक मनोज अग्रहरि ने मचाई धूम

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

ऊंचाहार (रायबरेली)। थाना कोतवाली ऊंचाहार में आयोजित कृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम में पहुंचे मुंबई के महसूर सिंगर व गायक मनोज अग्रहरि ने अपने गीत मेरे सर पर रख दे बाबा अपने ये दोनों हाथ.. आदि गीतों से वहां मौजूद सभी दर्शकों का मन मोह लिया। लोगों ने उनके गीतों का जमकर लुफ्त उठाया। आपको बता दें कि कोतवाली परिसर में कृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम के अवसर पर कोतवाल ऊँचाहार धर्मेंद्र कुमार दुबे के द्वारा संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जिसमें मूल रूप से महेशगंज, ऊँचाहार के रहने वाले मनोज अग्रहरि ने अपने सुरीली आवाज उसे वहां मौजूद सभी लोगों का दिल जीत लिया कोतवाल ऊँचाहार धर्मेंद्र कुमार दुबे व डीजीएम एनटीपीसी ऊंचाहार बृज किशोर पांडे सहित सभी लोगों ने इस कलाकार की जमकर तारीफ की। लोग अपने क्षेत्रीय सिंगर व गायक मनोज अग्रहरि के गीतों को सुनने के लिए काफी उत्सुक दिखे और जब वह स्टेट पर आए तो लोगों ने तालियों से उनका जोरदार स्वागत किया।

अनुज मौर्य /मनोज मौर्य रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest