17.4 C
Raebareli
Wednesday, February 11, 2026

बड़े भाई ने छोटे भाई को इस कदर पीटा की छोटा भाई सीधे पहुँचा जिला अस्पताल, कारण है ये

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

सलोन (रायबरेली)। जमीन विवाद को लेकर घर मे संग्राम छिड़ गया। जिसके बाद बड़े भाई ने छोटे भाई को को इस कदर पीटा युवक जिला अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है।इस घटना में एक छोटा बच्चा भी घायल हुआ है।हालाकि बच्चे को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है।सलोन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सभा मोहद्दीनगर मजरे पाल्हीपुर निवासी राम प्यारे पुत्र भैया के बड़े पुत्र सुभाष और राकेश से जमीन का विवाद काफी दिनों से चल रहा था।सलोन पुलिस को राम प्यारे ने बताया कि गुरुवार की सुबह उसका छोटा लड़का राकेश नाती सचिन को साथ लेकर गांव के चौराहे पर किसी काम से गया था।इतने में पहले से घात लगाये बैठे सुभाष और उसका लड़का श्रवन पवन लाठी डंडो से राकेश के ऊपर जानलेवा हमला बोल दिया।खून के प्यासे सगे भाई और उसके लड़को ने राकेश को इस कदर मारा की उसका सिर फट गया।इस घटना में सचिन भी घायल हो गया।घटना की सूचना पर पुलिस ने घायलों को प्राथमिक स्वास्थ केंद्र में भर्ती कराया।जहाँ से गंभीर अवस्था मे राकेश को जिला अस्पताल रिफए कर दिया गया।कोतवाली इंचार्ज सुरेश सिंह ने बताया की राम प्यारे ने आरोपियों के विरुद्ध धारा
323,324,504,506 के तहत मुकदमा दर्ज कराया है।

अनुज मौर्य/प्रदीप गुप्ता रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest