20 C
Raebareli
Thursday, February 12, 2026

ब्लाक स्तरीय बेसिक बाल क्रीडा प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

महाराजगंज (रायबरेली)। पूर्व माध्यमिक विद्यालय बावन बुजुर्ग बल्ला में आठवें अंतिम पीरियड (समय 2:30 बजे से) ब्लाक स्तरीय बेसिक बाल क्रीडा प्रतियोगिता में कबड्ड़ी के उपविजेता बच्चों एवं निबंध प्रतियोगिता के विजेता बच्चों सुहैल खान,रोहित कुमार,अयान खान,राणा प्रताप, शिवा, वीरेंद्र , रवि, दीपक एवं रंजीत तथा निबंध के विजेता बच्चे अरिबा,आशिफा, एवं सुमित को एक समारोह के द्वारा प्रोत्साहित किया गया।

विद्यालय परिवार के निवेदन पर खंड शिक्षा अधिकारी ने अपना अमूल्य समय प्रदान करते हुए बच्चों को अपने हाथों से पुरस्कृत करते हुए उन्हें अपना आशीर्वचन प्रदान किया।

इस मौके पर चूँकि विद्यालय के शिक्षक श्री अवनीश कुमार जी की शादी की प्रथम सालगिरह भी थी इसलिए उन्होंने एक पार्टी का आयोजन भी अपने स्तर से करवा रखा था। सर की अनुमति लेकर इसे सार्थक बनाने के लिए आसपास के शिक्षकों एवं पूर्व ABRC श्री अशोक प्रियदर्शी जी एवं श्री रितेश जी को भी मोटिवेशन हेतु आमंत्रित कर शिक्षक अभिप्रेरण कार्यक्रम के तहत एक मीटिंग का आयोजन भी किया गया।जिसमें सर के द्वारा महत्वपूर्ण निर्देश भी प्रदान किये गए।आदरणीय beo सर का जन्म दिन आज ही है ज्ञात होने पर सभी शिक्षकों को हर्ष हुआ तथा सभी ने सर को जन्म दिन की बधाई दी।निश्चित ही सभी का उत्साह दो गुना हो गया। इस अवसर पर शिक्षक सर्वश्री शफीकुर्रहमान, धीरेंद्र यादव, कमल कुमार, कृष्णाशंकर, रामगोपाल, धर्मेंद्र सिंह, ऊषा देवी, रामभरत तथा समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

अशोक यादव रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest