18.8 C
Raebareli
Friday, February 13, 2026

बैंक से पैसे निकालकर जा रहे व्यक्ति को नकाबपोश बदमाशों ने लूटा

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

बैंक से 30 हजार रुपये निकाल साइकिल से घर जा रहे व्यक्ति को पिस्टल सटाकर बाइक सवार तीन बदमाशों ने लूट लिया।

अंतु (प्रतापगढ़)। अंतू इलाके के बेहड़ा निवासी रामबहादुर पाल बुधवार दोपहर गड़वारा बाजार स्थित सेंट्रल बैंक आया था। वह अपने खाते से 30 हजार रुपये निकालकर साइकिल से घर जा रहा था। गड़वारा बाजार से एक किलोमीटर आगे संडवा चंद्रिका रोड पर बाइक से पहुंचे तीन नकाबपोश बदमाशों ने उसे धक्का मारकर गिरा गया। बदमाश उसे पिस्टल सटाकर झोले में रखे 30 हजार रुपये लूटकर संडवा चंद्रिका की ओर भाग निकले। सूचना पर गड़वारा चौकी के सिपाही मौके पर पहुंचे लेकिन लुटेरों का कोई सुराग नहीं लग सका। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है।

अवनीश कुमार मिश्रा रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest