33.6 C
Raebareli
Monday, May 18, 2026

बेखौफ चोरों ने नगदी व लाखों के जेवरात लेकर हुए फरार

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

मोहनलालगंज (लखनऊ)। बेखौफ चोरों ने लाखों के जेवरात व 40हजार रुपये नकद लेकर हुए फरार। प्राप्त जानकारी के मुताबिक रमेश कुमार मिश्रा पुत्र राम चंद्र मिश्रा ग्राम गनियार मजरा भौदरी थाना मोहनलालगंज जनपद लखनऊ ने मोहनलाल गंज कोतवाली में तहरीर दी है की कल रात हमारे घर पर 4 से 5 लोग छत के रास्ते से घर के अंदर आकर घर पर रखा हुआ 40हजार रुपये व जेवरात जिसमे जंजीर 2 जोड़ी झुमके सोने के 2 जोड़ी झाला सोने के 4 जोड़ी पायल चांदी की और कुछ कपड़े लेकर हुए फरार। इसकी जानकारी रात लगभग 3:00 बजे के आसपास हुई की घर में कुछ आवाज आ रही थी। शंका होने पर लोगों ने घर के अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा हुआ पड़ा था। जिसको देखकर परिजनों ने शोर मचाया शोर सुनकर ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए परिवार जनों ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस पहुंचकर छानबीन शुरू की रमेश कुमार मिश्रा ने कोतवाली पहुंचकर अज्ञात चोरों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कराया।

धीरेन्द्र बहादुर सिंह रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest