33.7 C
Raebareli
Wednesday, April 1, 2026

बिहार जन कल्याण समिति की बैठक

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

रायबरेली। बिहार जन कल्याण समिति भारत भूषण प्रदेश अध्यक्ष की अध्यक्षता में सभी पदाधिकारियों की बैठक हुई। अध्यक्ष ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि इस वर्ष भी छठ का पावन पर्व एवं सूर्यदेव की पूजा आराधना 13 व 14 नवम्बर की शाम एवं सुबह राजघाट के किनारे शहीद स्मारक एवं शारदा नगर सुल्तानपुर रोड पर भव्य रूप से मनाया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष भारत भूषण ने बिहार एवं पूर्वांचल वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छठ पूजा के पावन पर्व पर आयोजन स्थल पर आकर इसे सफल बनायें। जिलाध्यक्ष प्रभू कुमार ने पूजा स्थलों पर प्रशासन से साफ एवं सुरक्षा की समुचित व्यवस्था कराने की अपील की है। बैठक में जिला प्रभारी पंकज कुमारी, उप जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह, सुजीत कुमार, सुभाष झा महामंत्री, मृत्युंजय मिश्रा, दिलीप कुमार जिला संरक्षक, सुनील महतो प्रदेष संरक्षक, देव नरायन पाण्डेय, परमेश्वर शर्मा, कपिल केवट, रामरतन, दासोराम, कन्हैयालाल सोनी, जितेन्द्र सिंह, बिरेन्द्र शाह, प्रदीप कुमार, रंजू सिंह, कांशीराम, नवीन सिंह, श्रवण सरदार, विनोद पासवान, चौधरी सरदार मुन्ना सिंह उपस्थित रहे।

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest