डलमऊ रायबरेली
डलमऊ क्षेत्र में बीते दो तीन दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश ने किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खींच दी हैं।बारिश से किसानों की तिलहन व दलहन की फसलों में पानी भरने से किसानों की नींद उड़ गई और अब उन्हें यह पानी रास नहीं आ रहा है। जनवरी महीना किसानों के लिए किसी मुसीबत से कम नहीं है।यह महीना किसानों के लिए खराब साबित होता दिख रहा है। बताते चलें कि फसलों की बुवाई होने के बाद बारिश होने से यह पानी तो किसानों के लिए वरदान साबित हुआ और कुछ दिन बीतने के बाद भी पुनः बारिश भी किसानों के लिए लाभकारी रही लेकिन अब बीती आधी रात बाद से शुरू हुई बारिश दलहन व तिलहन की फसलों के लिए आफत बनी हुई है। किसानों का कहना है कि इस बारिश से अब सिर्फ नुकसान ही नुकसान है वहीं आकाश में अभी भी बादल छाए होने से बारिश के मौसम को देखते हुए क्षेत्र के किसानों के दिलों की धड़कनें बढ़ गई हैं। वहीं कुछ किसान रुक-रुक कर हो रही बिन मौसम बारिश से तिलहन की फसल काटकर बाद में बोने वाले साठा गेहूं की बुवाई नहीं कर पा रहे हैं ।
अनुज मौर्य/विमल मौर्य रिपोर्ट














