22.6 C
Raebareli
Sunday, March 29, 2026

बिजली की शार्ट सर्किट से घर का लाखो का सामान जलकर हुआ खाक

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

डलमऊ (रायबरेली)। डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के करौली दमा ग्राम निवासी राम लाल साहू के घर में बीती रात को बिजली की शॉर्ट सर्किट से आग लगने से लाखों रुपए की गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया है वही जानकारी होने पर किसी प्रकार की जनहानि नहीं होने पाई और परिजन घर से बाहर निकलने में कामयाब रहे रामलाल ने बताया कि शनिवार कि बीती रात अचानक घर के कमरे में बिजली का तार जलने लगा और देखते ही देखते कमरे में रखे विद्युत उपकरण भी जलने लगे और कमरे में रखा लगभग एक1लाख कीमत का सारा सामान जलकर राख हो गया लोगों की भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया लेकिन तब तक सब कुछ जलकर राख हो गया था सूचना पर पहुंचे क्षेत्रीय लेखपाल अजय कुमार यादव ने क्षति का आकलन कर रिपोर्ट राजस्व विभाग को सौंप दिया।

अनुज मौर्य/मेराज रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest