34 C
Raebareli
Monday, May 18, 2026

फाइनल पर पूरे छेदी सिंह का कब्जा

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

रायबरेली। जगतपुर के हरपुर हल्ला में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। जिसके फाइनल मैच में मुख्य अतिथि भाजपा नेता अतुल सिंह ने विजेता और उप विजेता खिलाडिय़ों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। फाइनल मैच पूरे छेदी सिंह का पुरवा ने धकरिया को चार विकेट से हराकर मैच जीता। श्री सिंह ने कहा कि क्रिकेट के खेल से हमारे देश के नौजवानों का बहुत लगाव है। छोटे-छोटे टूर्नामेंट के आयोजनों से खिलाडिय़ों में छुपी प्रतिभा के निखरने का अवसर मिलता है। खेल व्यायाम का बहुत अच्छा साधन है। श्री सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार खेल को बढ़ावा दे रही है। मैन ऑफ द मैच कुलदीप यादव थे। विजेता टीम के कैप्टन प्रभाकर और उप विजेता टीम के कैप्टन अभिषेक को मुख्य अतिथि ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इसके पहले कार्यक्रम के आयोजक गौरव सिंह, गोपाल, धीरेंद्र पटेल ने मुख्य अतिथि अतुल सिंह को माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा नेता डीएन पाठक, दीपू सिंह चौहान, पूर्व मंडल अध्यक्ष विनायक सिंह, प्रधान रामदेव मौर्या, संदीप मौर्य, शिवा यादव, राकेश पटेल, संतोष यादव, शुभम दीक्षित, मोहित मिश्रा, सुनील सिंह आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest