14.3 C
Raebareli
Friday, February 13, 2026

फसलों के समर्थन मूल्य में सरकार ने की डेढ़ गुना बढ़ोत्तरी: दिलीप

More articles

admin
admin
रायबरेली ब्यूरो

लालगंज (रायबरेली)। प्रदेश व केन्द्र की भाजपा सरकारों द्वारा किसानों के हित में कई लाभकारी योजनायें चलाई जा रही है। किसानों की आय दुगुनी करने के उद्देश्य से सरकार ने सभी फसलों के समर्थन मूल्य में डेढ़ गुनी बढ़ोत्तरी कर दी है। उक्त बातें कस्बे के एक निजी गेस्ट हाउस में आयोजित भाजपा के किसान सम्मेलन को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष दिलीप यादव ने कहींं।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि जिस प्रकार मोदी सरकार ने बिचौलियों की व्यवस्था समाप्त करते हुए किसानों के खाते में सीधे पैसे भेजने की योजना को अमली जामा पहनाया है। उससे भ्रष्ट्राचार पर काफी लगाम लग चुकी है। सरकार ने किसान फसल योजना, फसल बीमा योजना, केसीसी सहित अनेकों लाभकारी योजनायें लागू की है। जिनका लाभ सीधा किसानों को मिलेगा। जिले में प्रदेश सरकार ने किसानों का 76000 किसानों का कर्ज माफ  कर उनकी उन्नति का द्वार खोल दिया है। पूर्व मंत्री गिरीश नारायण पांडेय ने कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों को किये गये अपने वायदे पूर्णत: निभाये हैं। आने वाले लोकसभा चुनावों में जनता भाजपा को वोट देकर देश का भविष्य सुरक्षित करें। किसान सम्मेलन को भाजपा मंडल अध्यक्ष बच्चा पांडेय, रामप्रताप सिंह, हरीशंकर पाण्डेय, रविनंदन सिंह चौहान, राजैश फौजी, कैलाश बाजपेई आदि ने भी संबोधित किया। संचालन  मीडिया प्रभारी सुशील शुक्ला व आयोजन किसान नेता संतोष सिंह ने किया। सम्मेलन में 14 किसानों को 36000 रुपए किसान फसल दुर्घटना बीमा योजना के लाभार्थी विमल सिंह, मोती सिंह, चंद्र प्रकाश, सूर्य प्रकाश, जयप्रकाश, कुसुम कुमार मिश्रा, राधेश्याम, राजाराम, अजय कुमार, अशोक कुमार, सुधांशु शेखर, शिवबहादुर, मलखान सिंह को मुख्य अतिथि दिलीप यादव व अध्यक्ष गिरीश नारायण पांडेय ने चेकें प्रदान की।

admin
admin
रायबरेली ब्यूरो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest