27.4 C
Raebareli
Thursday, February 12, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लंबी उम्र के लिए बाबा ने 8 किलोमीटर लेटकर की परिक्रमा

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

रायबरेली (सरेनी)। क्षेत्र गेगासो गंगा तट से संत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश हित मे लिए जा रहे निर्णय से प्रभावित होकर उनकी लंबी उम्र की कामना के लिए करीब 8 किलोमीटर की दूरी लेट कर चलते हुए पूरी की, यही नहीं रास्ते मे पड़ने वाले कई मंदिरों में मत्था टेक कर प्रधानंत्री नरेंद्र मोदी की लंबी उम्र की कामना की। रायबरेली में गंगा नदी के किनारे स्थित गांवों से लेट कर परिक्रमा करते हुए जाते इस संत को देखिए इनका नाम उमेश चैतन्य है ये देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्रमोदी के द्वारा देश हित मे लिए जा रहे फैसलों से प्रेरित होकर उनकी लंबी उम्र की कामना के लिए गंगा तटों पर स्थित मंदिरों में मत्था टेकने जा रहे है । इसके साथ साथ गंगा नदी को स्वच्छ व साफ रखने के लिए ग्रामीणों को संदेश भी दे रहे जिन जिन गांव से निकलते हुए लेट कर परिक्रमा करते जा रहे हैं रास्ते में पड़ रहे गांव के लोग भी इनकी परिक्रमा यात्रा में शामिल होते जा रहे है धीरे धीरे कर सैकड़ों लोग यात्रा में शामिल हो गए मंगलवार सुबह 10 बजे से लेट कर शुरू हुई परिक्रमा शाम 6 बजे तक करीब 8 किलो मीटर की दूरी को तय किया ,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इतना प्रभावित हुए की कड़ाके की धूप और गर्म रास्ते भी इन्हें रोक नही पाए ,संत उमेश चैतन्य की माने तो उन्होंने गुरु पूर्णिमा के दिन से पूरे श्रावण मास राष्ट्र कल्याण के लिए गेगासों गंगा तट पर स्थित बाबा मुण्डमालेस्वर में 44 करोड़ चावल चढ़ाने का संकल्प लिया संकल्प चल रहा है लेकिन इसी बीच जब मोदी सरकार द्वारा कश्मीर से धारा 370 हटाये जाने की खबर आई तो मैं देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से काफी खुश हुआ और उसी समय मैने संकल्प किया कि मैं गंगा के किनारे छेत्र में स्थित मंदिरों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की लंबी उम्र की कामना के लिए लेट कर परिक्रमा करते जाऊंगा जो मैंने आज संकल्प पूरा किया।

अनुज मौर्य/सन्दीप फ़िज़ा रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest