35.4 C
Raebareli
Wednesday, June 10, 2026

प्रधान पति की हत्या में शामिल अज्ञात आरोपी भी गए जेल

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी के बाद दो अज्ञात का भी हुआ खुलासा

बछरावां (रायबरेली)। थाना क्षेत्र के रामपुर सुदौली गांव में बीते 20 नवम्बर को क्षेत्र के पौराणिक भवरेश्वर मंदिर पर दर्शन करके बाहर निकले सुदौली गांव की प्रधान मंजू सिंह के पति बृजेश सिंह उर्फ रिंकू सिंह पुत्र हरीश सिंह उर्फ धुप्पा सिंह पर चार राउंड फायरिंग कर हत्या कर दी गई थी। पिता की तहरीर में नामजद पांच हत्या आरोपियों में धर्मेन्द्र मिश्रा उर्फ पप्पू मिश्रा, हाफिज और पप्पू भाई जान, अजीम, अमरेंद्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। मनोज त्रिवेदी पुलिस की गिरफ्त से बाहर था। जिसे बीते मंगलवार  सुदौली तिराहे के पास से लखनऊ पुलिस ने गिरफ्तार कर बछरावां पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिसिया पड़ताल में हत्याकांड में शामिल दो अज्ञात अभियुक्तों का भी खुलासा हुआ है।

प्रधान पति रिंकू सिंह की हत्या में आरोपित जिला सहकारी बैंक के पूर्व डायरेक्टर धर्मेन्द्र मिश्रा उर्फ पप्पू मिश्रा, अमरेंद्र दीक्षित उर्फ सोनू दीक्षित, मनोज त्रिवेदी, मोहम्मद अजीम, पप्पू भाई जान सहित दो अज्ञात लोगों पर मृतक रिंकू सिंह  के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। पुलिस द्वारा सभी नामजद आरोपियों पर 25- 25 हजार का इनाम भी घोषित कर दिया गया था। मनोज त्रिवेदी व दो अज्ञात अभियुक्तों को छोडक़र अन्य सभी अभियुक्तों को  पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। 25 हजार के इनामिया अभियुक्त मनोज त्रिवेदी की तलाश को लेकर पुलिस ने अपने मुखबिर भी सक्रिय कर रखे थे। बीते मंगलवार तडक़े सुबह लगभग छह बजे लखनऊ पुलिस ने लखनऊ रायबरेली हाईवे पर स्थित सुदौली तिराहे के पास से मनोज त्रिवेदी को गिरफ्तार कर बछरावां पुलिस के हवाले कर दिया। गिरफ्तारी के बाद कोतवाल रवेंद्र सिंह, दरोगा दिलीप राय, सिपाही प्रमोद कुमार, अरविंद, अंकुर निरवाल, राजेंद्र यादव की पड़ताल में आलाकत्ल 12 बोर का तमंचा, तीन जिन्दा कारतूस व हत्या में प्रयुक्त बाइक भी बरामद की गई। थानाध्यक्ष रवेंद्र सिंह ने बताया कि प्रधानपति रिंकू सिंह की हत्या में पांच नामजद सहित दो अज्ञात पर मुकदमा दर्ज हुआ था। मनोज त्रिवेदी की गिरफ्तारी के बाद उससे पुलिस की पूछतांछ में उसने कल्लू दर्जी उर्फ सईद पुत्र कासिम निवासी दर्जिन का पूर्वा थाना हरचंदपुर व शानू उर्फ मो. इरसाद पुत्र जहूर निवासी रोड बछरावां के शामिल होने की बात कबूली है। उपरोक्त दोनों अपराधियों को भी उन्नाव पुलिस द्वारा विगत दिनों गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest