28.5 C
Raebareli
Wednesday, April 1, 2026

प्रधान के घर में हुई चोरी से छेत्र में दहशत का माहौल

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

बछरांवा (रायबरेली)। बछरांवा थाना छेत्र के अंतर्गत शेषपुर समोधा की प्रधान श्रीमती गीता सिंह पत्नी श्री राजेश सिंह निवासी खाले गाँव मे रात को जब घर के सभी लोग गहरी नींद में सो रहे थे तभी जीने के रास्ते से घर मे घुसकर 3 कमरों के ताले तोड़कर कमरों की आलमारियों में रखे लगभग ₹4,00,000 के गहने और लगभग ₹1,50,000 नगदी ताला और लॉक तोड़कर उठा ले गए। घर के लोग जब सुबह जागे तो दरवाजो के ताले खुले देखकर कमरों में देखा तो कुछ भी नही बचा था।घटना के वक्त ग्राम प्रधान श्रीमती गीता सिंहअपनी बहू का इलाज करने के लिए अपनी पुत्री के घर लखनऊ में थी। श्री राजेश सिंह ने उक्त घटना के संबंध में प्रार्थना पत्र थाना बछरांवा में अज्ञात चोरों के खिलाफ दे दिया है। पुलिस जांच कर रही है ।।उधर छेत्र में उक्त घटना से लीफ़ों में भय का माहौल बना हुआ है कि जब गांव का मुखिया ही सुरक्षित नही है तो आम आदमी कैसे सुरक्षित रह पाएगा।

अनुज मौर्य/ अनूप कुमार सिंह रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest