28.5 C
Raebareli
Wednesday, April 1, 2026

पुलिस से की छेड़छाड़ व मारपीट की शिकायत

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

हरचन्दपुर-रायबरेली। खेत में काम करने गई युवती के साथ छेड़छाड़ करने तथा विरोध करने पर युवक द्वारा पिटाई किए जाने का आरोप युवती ने लगाया है। पीडि़त युवती की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मामला पंजीकृत कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के घमहैया मजरे वाला गांव निवासी युवती का आरोप है कि वह गुरुवार को अपने परिवार के साथ गांव से बाहर स्थित खेतों में काम कर रही थी। तभी पास के गांव भीरा मजरे मझिगवां गांव के कुलदीप वहां पहुंचा तथा उसके साथ जबरदस्ती शादी करने की बात करने लगा। युवती द्वारा इंकार किए जाने पर युवक ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। इस बीच उसके शोर मचाने पर खेतों में काम कर रहे परिजनों के दौडऩे पर युवक वहां से भाग निकला। थाने में दी तहरीर में युवती ने युवक से जान-माल का खतरा होने की आशंका जताई है। थानाध्यक्ष सचिन कुमार गुप्ता ने बताया कि युवती की तहरीर पर सम्बन्धित धाराओं में आरोपी युवक के विरुद्ध मामला पंजीकृत किया है।

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest