39.7 C
Raebareli
Wednesday, May 13, 2026

पुलिस के सामने ही हमलावर हुए दबंग

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

डलमऊ (रायबरेली)। गदागंज थाना क्षेत्र में दबंग भाईयों ने अपने भाई के घर पर कब्जा कर लिया और खाकी उनकी ताल में ताल मिलाते हुए पीडि़त की मदद के बजाए पीडि़त को ही घर से बाहर करने में लगी रही। जानकारी के अनुसार गदागंज थाना क्षेत्र के गौरा गांव के रहने वाले कमल किशोर की माने तो उनके भाईयों ने अपनी दबंगई के बल पर कमल किशोर के परिवार को इस कडक़ड़ाती ठंड में घर से बाहर कर दिया। पूरे घर पर कब्जा कर लिया जब इसकी शिकायत लेकर पीडि़त थाने पहुचा तो मौके पर पुलिस को देख विपक्षी मारपीट करने लगे। वहीं पुलिस घटना स्थल पर मूकदर्शक बनी खड़ी रही। बाद में पुलिस भी दबंगों के साथ मिलकर पीडि़त को ही घर से बाहर निकालने लगे पीडि़त महिलाओं ने बताया कि पुलिस ने विपक्षी से सांठगांठ करके ही मेरे विपक्षो का साथ दे रही है और हम लोगों को घर से बाहर निकाल रही थी, लेकिन पुलिस की कार्यशैली को देखते हुए दोषियों में आक्रोश बढ़ता देख पुलिस मौके से वापस लौट गई। वही पड़ोसियों की माने तो यह मकान कमल किशोर का ही था जिसमें वो अपने परिवार के साथ रहता है। कई दिनों से इसके भाइयों ने जबरन घर पर कब्जा कर लिया। इस संबंध में गदागंज थाना प्रभारी रामेन्द्र सोनकर का कहना है भाई-भाई का मामला था। दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest