41.7 C
Raebareli
Thursday, May 14, 2026

पीस कमेटी की बैठक हुई संपन्न

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

मोहनलालगंज (लखनऊ) मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत पीस कमेटी की बैठक संपन्न हुई जिसमें क्षेत्र के सभी सम्मानित लोग एवं प्रशासन समस्त पुलिस अधिकारी की मौजूदगी में उच्च न्यायालय द्वारा आए फैसले से अवगत कराते हुए सभी ग्राम वासियों को शांति व्यवस्था अमन चैन बनाए रखने के लिए सभी ग्रामीणों को धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया।

मोहनलालगंज क्षेत्र के अंतर्गत मऊ गांव में पूर्व माध्यमिक विद्यालय में अपर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण विक्रांत वीर एवं उप जिलाधिकारी सूर्यकांत त्रिपाठी के नेतृत्व में बैठक बुलाई गई जिसमें मोहनलालगंज एवं मऊ गांव के सम्मानित लोग उपस्थित हुए इस बैठक में मोहनलालगंज पुलिस प्रशासन की तरफ से क्षेत्राधिकारी राजकुमार शुक्ला कोतवाली प्रभारी जीडी शुक्ला उप निरीक्षक बलवीर सिंह उप निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद उप निरीक्षक अनिल सहित पूरी पुलिस फोर्स मौजूद रही बैठक में शांति व्यवस्था एवं हिंदू मुस्लिम भाईचारा बनाए रखने के लिए एक दूसरे के प्रति सहयोग करने की सराहना की एवं विशेष पुलिस अधिकारी को भी सहयोग करने में धन्यवाद दिया और कहा आप लोग प्रशासन की सहायता करते रहे। इस मौके पर व्यापार मंडल के अध्यक्ष एवं प्रधान प्रधान प्रतिनिधि सुजीत कुमार पांडे पूर्व प्रधान प्रदीप गुप्ता अरुणेश प्रताप सिंह शिव कुमार तिवारी मोहम्मद रईस त्रिलोकी यादव जिला पंचायत सदस्य सुनील गौतम राजू कुरैशी इकबाल अहमद अली शाह सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

धीरेन्द्र बहादुर सिंह

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest