28.7 C
Raebareli
Sunday, March 29, 2026

पीडब्लूडी की लापरवाही से हुआ हादसा

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

शिवगढ़। बांदा-बहराइच हाईवे पर स्थित टूटी पुलिया के चलते अब तक एक अधेड़ व एक छात्रा की दर्दनाक मौत हो चुकी है और दर्जनों राहगीर चोटिल हो चुके हैं। विडंबना है कि पीडब्लूडी विभाग द्वारा एक सप्ताह पूर्व टूटी पुलिया की मरम्मत तो करा दी गई थी किंतु हाईवे पर मलवा उसी तरह लगा रहा जिसका खामियाजा ट्रक चालक भुगतना पड़ गया। कांग्रेस पार्टी जन समस्या निस्तारण विभाग के प्रदेश संयोजक सत्य कुमार सोनी ने पुलिया के ऊपर लगे मलबे को हटवाने एवं टूटी पुलिया की मरम्मत के लिए त्वरित कार्रवाई करने के लिए उप जिलाधिकारी शालिनी प्रभाकर व डीएम संजय कुमार खत्री, पीडब्लूडी विभाग के अवर अभियंता अमन कुमार से बात की। कांग्रेस कमेटी के एआईसीसी सदस्य पराग प्रसाद रावत, श्रवण कुमार मिश्रा, अनुराग सोनी सहित कई ग्रामीणों ने पीडब्लूडी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest