18.8 C
Raebareli
Friday, February 13, 2026

पिछड़ों की एकजुटता मोदी को फिर बनाएगी पीएमः रामदेव

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro
  • भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की जिला कार्यकारिणी का हुआ गठन
    रायबरेली। भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा विकास की राजनीति की है। हर वर्ग को साथ लेकर चलने वाली भाजपा ही एकमात्र पार्टी है। जहां सभी का सम्मान होता है। पिछड़ी जातियों की एकजुटता और सभी वर्गों के सहयोग से 2019 में भी नरेंद्र मोदी दोबारा प्रधानमंत्री बनेंगे। इस बार भाजपा कांग्रेस का गढ़ कही जाने वाली रायबरेली का तिलिस्म तोड़ देगी और इस लोकसभा सीट पर भी कमल खिलेगा। भाजपा ने हर गरीब को छत और सरकारी सुविधाओं का लाभ दिया है। समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे प्रदेश की योगी सरकार किसी मंशा के अनुरूप कार्य कर रही है। उक्त बातें भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष रामदेव पाल ने कहीं। श्रीपाल भाजपा के पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा आयोजित एक प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पिछड़ी जातियों को इस बार एकजुट होकर रायबरेली में कांग्रेस को टक्कर देनी है। ताकि यह सीट भी भाजपा के खाते में आ जाए। उन्होंने कहा कि सरकार ‘सबका विकास-सबका साथ’ के मूलमंत्र पर काम कर रही है। पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष अभिलाष कौशल ने कहा कि इस वर्ग को केवल भाजपा ने ही सम्मान दिया है। बाकी सभी पार्टियों ने केवल बहकाने का काम किया है। आने वाले लोकसभा चुनाव में पिछड़ा वर्ग समाज एकजुट होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाएगा। उन्होंने पिछड़ा वर्ग मोर्चा के गठन की घोषणा करते हुए बताया कि सुजीत मौर्य, रमाकांत लोधी, मनीष जायसवाल और शीतला प्रसाद को उपाध्यक्ष बनाया गया है। जितेंद्र जायसवाल और राधेश्याम सोनी को महामंत्री पद पर आसीन किया गया। मंत्री पद पर राधेश्याम, कैलाश पाल, रंजीत सिंह बग्गा को नियुक्त किया गया है। दिनेश प्रजापति को कार्यालय प्रभारी और गंगेश चैरसिया को मीडिया प्रभारी बनाया गया है। पवन साहू को कोषाध्यक्ष बनाया गया। विक्रम चैधरी, विजय शंकर वर्मा, अजय रस्तोगी, किरण गुप्ता, कमलेश कुमार हलवाई, सुरेंद्र मौर्य, कांता साहू, जितेन पटेल, गिरीश चंद्र विश्वकर्मा, अर्चना चैधरी, राजीव जायसवाल, कोमल यादव आदि को सदस्य बनाया गया।

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest