40 C
Raebareli
Thursday, April 2, 2026

पानी से फिसल कर गिरे वृद्ध की इलाज के दौरान मौत

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

डलमऊ (रायबरेली)। डलमऊ कोतवाली क्षेत्र में शाम को दुकान बंद कर घर वापस आए व्यवसायी की नल पर फिसल कर गिरने से सिर में लगी गंभीर चोट। परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे जहां पर लखनऊ ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। मामला डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के दीनगंज का है जहां पर गांव निवासी मोहम्मद मुसीम उम्र 50 वर्ष जिनकी मुराईबाग कस्बे में कपड़े की दुकान है । रोज की तरह शाम को दुकान बंद करके घर वापस आए और खाना खाने के लिए नल पर हाथ पैर धोने के लिए गए थे जहां पैर फिसलने से उनके सर में गंभीर चोट आई। परिजन आनन-फानन लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां पर हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने लखनऊ के लिए रिफर कर दिया किंतु रास्ते में ही मौत हो गई। व्यवसाई की अचानक मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि रोज की तरह शाम को दुकान बंद कर आए थे अचानक गिरने से सर पर गंभीर चोट लगी जिससे उनकी मौत हो गयी ।

अनुज मौर्य /विमल मौर्य रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest