39.6 C
Raebareli
Monday, March 30, 2026

पहले पिता का साया उठा, आज सड़क दुर्घटना में बेटे ने भी छोड़ा दुनिया का साथ

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

सलोन (रायबरेली)। मौसी के घर से लौट रहा युवक खड़े ट्रेक्टर से टकरा गया।जिससे मौके पर ही युवक की मौत हो गई।सूचना पर पहुचीं पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेज दिया है।सलोन कोतवाली क्षेत्र के लालापुर निवासी बृजेश कुमार30 पुत्र स्वर्गीय शिव नारायण रविवार को दोपहर अपने मौसी के यहाँ भवानीगंज जनपद प्रतापगढ़ बाइक से गया था।देर शाम लगभग साढ़े सात बजे युवक जैसे ही मोहम्मदाबाद दिनेश सिंह के भट्टे के पास पहुँचा,सड़क पर खड़ी ट्रैक्टर से टकरा गया।वही जबतक ग्रामीण युवक को अस्पताल लेकर पहुँचते उसकी मौत हो चुकी थी।मृतक के चाचा शिव मंगल ने बताया कि एक माह पूर्व ही युवक के पिता की मौत हुई थी।युवक अपने घर मे तीन भाई बहनों में दूसरे नम्बर पर था।उसकी तीन वर्ष पूर्व निशा से शादी हुई थी।और दो साल की बेटी दिव्यांशी भी है।युवक की मौत से बेटियों की शादी की चिंता सताने लगी है।वही कोतवाली प्रभारी रामाशीष उपाध्याय ने बताया कि शव को पीएम के लिए भेजकर कागजी कार्यवाही की जा रही है।

अनुज मौर्य/प्रदीप गुप्ता रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest