रायबरेली (लालगंज)। सरेनी क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक युवक का शव आम के पेड़ में गमछे के सहारे फांसी के फंदे से लटकता हुआ मिला। मामला सरेनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत गहरौली गांव का है, जहां कमलेश बहादुर सिंह उर्फ गोरे सिंह उम्र 45 वर्ष पुत्र स्व.राम बख्श सिंह का शव बृहस्पतिवार की दोपहर लगभग 11बजे गांव के समीप स्थित ट्यूबवेल के पास आम के पेंड में गमछे के सहारे लटका मिला।जानकारी के मुताबिक घटना के समय उनका नौकर रमेश दुकान में कुछ सामान लेने गया हुआ था सामान लेकर लौटे रमेश ने देखा कि कमलेश का शव पेड़ में लटका हुआ है तब उसने परिवार के लोगों को तत्काल घटना की सूचना दी। जब इस संबंध में भोजपुर चौकी इंचार्ज रमेशचंद्र जायसवाल से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि युवक ने पारिवारिक कारणों के चलते आत्महत्या कर ली। मृतक कमलेश बहादुर सिंह की मौत से परिवारी जनों का रो रो कर बुरा हाल है। वहीं मृतक कमलेश बहादुर अपने पीछे तीन लड़की और एक लड़के को रोता बिलखता हुआ छोड़ गए।शव को पेड़ से उतारकर और उसका पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
अनुज मौर्य /सन्दीप फ़िज़ा रिपोर्ट













