37.2 C
Raebareli
Monday, March 30, 2026

पत्रकार रोहित मिश्रा की माँ के निधन से शोक की लहर

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

रायबरेली। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के जिला संवाददाता रोहित मिश्रा की माता जी का मंगलवार की सुबह निधन हो गया। वह बीते करीब दो महीने से बीमार चल रही थी। लखनऊ के विवेकानंद हॉस्पिटल में उन्होंने अंतिम सांस ली। निधन के समाचार से पत्रकारों में शोक की लहर दौड़ गई। जिले के तमाम पत्रकारों के आला।अधिकारियों ने रोहित मिश्रा के निज निवास पर पहुंच कर श्रद्धांजलि अर्पित की। जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र के जवाहर विहार कालोनी निवासी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार रोहित मिश्रा की माता श्रीमती मंजू मिश्रा (52) पत्नी वीरेन्द्र कुमार मिश्रा के पैर में समस्या होने की वजह से लखनऊ में भर्ती कराया गया था। उनकी हालत में कुछ सुधार होने पर उन्हें वापस घर लाया गया। कुछ दिन बाद अचानक मंजू मिश्रा की हालत फिर बिगड़ गई। उन्हें लखनऊ के विवेकानंद हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। यहाँ इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। निधन के समाचार से पत्रकारों में शोक की लहर दौड़ गयी। सूचना पर भारी संख्या में पत्रकारों ने पहुंचकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री, अपर पुलिस अधीक्षक शशि शेखर सिंह, सीओ सिटी गोपीनाथ सोनी, शहर कोतवाल अशोक कुमार सिंह ने भी अंतिम दर्शन कर श्रद्धा सुमन अर्पण किए। इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार ओम प्रकाश मिश्रा (बच्चा मिश्रा), गौरव अवस्थी, अनुज अवस्थी, पंकज सिंह, केशवानंद, अखिल, रत्नेश मिश्रा, शिवा मौर्य, चंद कुमार शर्मा, आरपी सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest