38.2 C
Raebareli
Sunday, March 29, 2026

पत्रकार को मातृ शोक

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

सलोन (रायबरेली)। एक हिंदी दैनिक अखबार के पत्रकार अम्बुज सिंह की माता राजेश्वरी देवी का गुरुवार की सुबह निधन हो गया। 80 वर्षीय राजेश्वरी देवी काफी समय से बीमार चल रही थी। राजेश्वरी देवी के पति स्वर्गीय जल बिहार सिंह सर्वोदय इंटर कालेज सलोन के शिक्षक थे।पंद्रह वर्ष पूर्व कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी के कार्यक्रम में जाते वक्त एक सड़क दर्घटना में उनकी मृत्यु हो गई थी। गुरुवार को राजेश्वरी देवी के निधन की सूचना पर पत्रकार जगत में शोक की लहर दौड़ गई। कस्बे के पत्रकार और पुलिस प्रसाशन ने उनके आवास पर पहुंचकर शोक संवेदनाएं प्रकट करते हुए निधन पर दुख व्यक्त किया। पत्रकारों ने शोकसभा आयोजित कर दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।शोक संवेदना देने वालो में कोतवाली प्रभारी रामाशीष उपाध्याय,सर्वोदय इंटर कालेज के प्रधानाचार्य अमित भारती, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुधीर सिंह,प्रेस क्लब अध्य्क्ष पवन श्रीवास्तव,चन्द्र शेखर रस्तोगी,रामजी,प्रदीप गुप्ता,दिलीप मिश्रा, आनन्द श्रीवास्तव,अजीत प्रताप सिंह,अंगद पांडे,सिराज अंसारी,अंकित पांडे,शशि शेखर,धर्मपाल,राजेश यादव, एलके राय, सुनील कुमार सिंह,अशोक श्रीवास्तव,अभय सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

रिपोर्ट : प्रदीप गुप्ता

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest