30.2 C
Raebareli
Wednesday, March 11, 2026

पंखे का प्लक लगाते समय करंट की चपेट में आये किसान की हुई मौत

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

सरेनी (रायबरेली)। सरेनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत धूरेमऊ बाजार में उस वक्त हड़कंप मच गया जब करंट लगने से किसान की मौत हो गई जिससे परिवार में कोहराम मच गया मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।

आपको बता दें शुक्रवार दोपहर किसान घर में लगे स्विच बोर्ड में पंखे का प्लक लगा रहा था कि तभी वह करंट की चपेट में आ गया और किसान की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार सरेनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्थित धूरेमऊ बाजार निवासी बद्री प्रसाद पुत्र सीताराम हलवाई फर्राटे के पंखे का प्लग लगा रहा था तभी करंट की चपेट में आ गया और परिजनों द्वारा उसे करंट से मुक्त कराकर तत्काल सीएचसी सरेनी ले जाया गया लेकिन शायद तब तक बहुत देर हो चुकी थी जहां डॉक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। घटना से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।

अनुज मौर्य/सन्दीप फ़िज़ा रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest