16.9 C
Raebareli
Friday, February 13, 2026

नेचुरोपैथी ऑर्गनाइजेशन द्वारा योग शिविर का किया गया आयोजन

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

सलोन (रायबरेली)। सलोन के मिनी स्टेडियम में इंटरनेशनल नेचुरोपैथी ऑर्गनाइजेशन के तत्वावधान में योग शिविर का आयोजन रायबरेली डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर डा0 एल0 के0 राय की अध्यक्षता में किया गया।डा0 राय ने कहा कि क्षेत्र में 21 जून को विश्व योग दिवस को सफल बनाने के लिये के विभिन्न स्थानों पर योग शिविरों का आयोजन किया जा रहा हैं।वंही मिनी स्टेडियम में आयोजित योग शिविर में योग प्रशिक्षिका नित्या श्रीवास्तव ने लोगो को प्राणायाम, कपाल भारती, प्राणायाम बाहर, प्राणायाम उज्जाई, अनुलोम विलोम समेत अन्य योग आसन के बारे में विस्तृत जानकारी दी।इस मौके पर सलोन क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर भी योग प्रशिक्षिक सुमिता रॉय, सुदीप कुमार, विवेक मौर्या, छेदीलाल मौर्या आदि के द्दारा योग शिविर का आयोजन किया गया।प्रशिक्षक गणों ने क्षेत्र की जनता से अपील की है कि लोग आयोजित शिविर में पहुंचकर विश्व योग दिवस कार्यक्रम को सफल बनायें।

अनुज मौर्य/प्रदीप गुप्ता रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest