14.3 C
Raebareli
Friday, February 13, 2026

नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार करने व बेचने वाला गिरफ्तार, दूसरे आरोपी की तलाश अभी जारी

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

महराजगंज (रायबरेली)। क्षेत्र के खैरहना गांव की एक नाबालिक लड़की के साथ हुए बलात्कार व उसे बेचने के मामले में कोतवाली पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं दूसरे की तलाश जारी है। मामले में कोतवाल लालचन्द सरोज ने बताया मुख्य आरोपी गिरफ्तार किया गया है दूसरे की तलाश जारी है।

बताते चलें कि चार माह पूर्व क्षेत्र के खैरहना गांव से एक नाबालिक लड़की को अशर्फाबाद निवासी अमित उर्फ मन्टू कष्यप पुत्र जग प्रसाद बहलाफुसला कर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म कर उसे ननकू नाम के व्यक्ति को बेंच दिया। जिसके बाद तीन माह तक उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। मामले में कोतवाली पुलिस ने 22 जून को लड़की बरामद कर ली। पीड़िता के मजिस्ट्रेटी बयान के बाद कोतवाली पुलिस ने मुख्य आरोपी को तलाशना शुरू किया। मामले में सुबह कोतवाली पुलिस को सफलता मिली और मुख्य आरोपी मन्टू पुलिस के हत्थे चढ़ गया। कोतवाल लाल चन्द सरोज ने बताया कि मुख्य आरोपी की तलाश में बीती रात से बराबर छोपेमारी की जा रही थी कोतवाल के साथ दरोगा सुभम यादव, सनोज यादव व बलवन्त ने आज पहरेमऊ बजार में मन्टू को गिरफ्तार कर लिया वहीं दूसरे आरोपी की तलाश अभी जारी है।

अनुज मौर्य/अशोक यादव रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest