14.4 C
Raebareli
Saturday, February 14, 2026

नाबालिक से दुराचार करने वाले दो गिरफ्तार

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

रायबरेली। अलग-अलग थाना क्षेत्रों से बालात्कार के आरोपियांे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गुरुबक्शगंज थाना क्षेत्र में मोबाइल चार्ज करने के बहाने घर जाकर बालात्कार करने के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जानकारी के अनुसार थाने पर वादी ने मुकदमा दर्ज करते हुए बताया कि सरायं मुबारक निवासी रिंकू उर्फ निखिल पुत्र चन्द्रशेखर मोबाइल चार्ज करने बहाने प्रार्थी के घर आता-जाता था। 21 जनवरी को आरोपी ने दिन में करीब 2.30 बजे प्रार्थी की पुत्री के साथ जबरदस्ती दुराचार किया। जिस समय वह दुराचार कर रहा था, उस समय आदित्य उर्फ लाला पुत्र माताप्रसाद यादव बाहर निगरानी कर रहे थे। आदित्य किशोर अपचारी है। पुलिस ने दोनांे को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी ने बताया कि एसओ गुरुबक्शगंज विनोद सिंह द्वारा दोनों अभियुक्त गिरफ्तार कर लिये गये हैं। उधर बछरावां कोतवाली के अंतर्गत पश्तौर गांव निवासी अखिलेश पुत्र सुरेश कुमार को गांव की नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और दुराचार करने के मामले में उपनिरीक्षक दिलीप कुमार राय व कांस्टेबल राजेन्द्र यादव ने गिरफ्तार कर लिया है।

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest