25.1 C
Raebareli
Friday, February 13, 2026

नलकूप खराब होने की डीएम से की शिकायत

More articles

admin
admin
रायबरेली ब्यूरो

बछरावां (रायबरेली)। विकास खंड बछरावां के मैंनाहार कटरा में बीते एक माह से सरकारी नलकूप खराब है जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से की है। क्षेत्रीय नागेंद्र पाठक, राकेश कुमार त्रिवेदी, राजेश कुमार चौरसिया, राम मनोहर पाल, मोहम्मद शमीम, रघुराई, राजदुलारी सहित ग्रामीणों ने बताया कि धान की रोपाई का समय चल रहा है, लेकिन नलकूप खराब होने के चलते सैकड़ों बीघा धान की रोपाई नहीं हो पा रही है। जबकि बारिश ना होने के चलते किसानों की धान की रोपाई नहीं हो पा रही है। वहीं सरकारी नलकूप भी दम तोड़ चुके हैं। ग्रामीणों का कहना है नलकूप की मरम्मत न कराई गई तो ग्रामीणों को मजबूर होकर आंदोलन करना पड़ेगा।

admin
admin
रायबरेली ब्यूरो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest