37.2 C
Raebareli
Friday, March 13, 2026

नदी में डूबने से दो की मौत, तीसरा गंभीर

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

लालगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के पूरे रामदीन मजरे बहरामपुर गांव स्थित लोन नदी में नहाने गये दो किशोरो की डूबने से मौत हो गई। जबकि एक का गंभीर दशा में इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार पूरे रामदीन गांव निवासी विमल (11), अमन (13) पुत्र इंद्र्रकुमार सिंह अपने साथी विनीत व नागेंद्र पुत्रगण अशोक कुमार के साथ लोन नदी में नहा रहे थे इसी बीच वे अचानक गहरे पानी में चले गये। उनके चीखने की आवाजे सुनकर बाहर खड़े नागेंद्र ने ग्रामीणों को मामले की सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणो ने काफी मशक्कत के बाद विमल, अमन व विनीत को बाहर निकाला। लेकिन तब तक अमन व विमल उर्फ भोला की मौत हो गई। जबकि विनीत का सीएचसी में इलाज जारी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest