33.8 C
Raebareli
Sunday, May 17, 2026

नगर पंचायत परशदेपुर में कल होगा पेंशन शिविर का आयोजन

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

परशदेपुर (रायबरेली)। नगर पंचायत परशदेपुर में विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन एवं दिव्यांग व्यकितयों के पेंशन हेतु शिविर का आयोजन 23 जनवरी बुधवार को किया जाएगा। बताते चले कि नगर पंचायत परशदेपुर में दिन बुधवार को जिलाधिकारी के आदेशानुसार नगर पंचायत परिसर में वृद्धा पेंशन,विकलांग पेंशन,विधवा पेंशन बनाने के लिए फार्म भरे जाएंगे।

जानकारी देते हुए नगर पंचायत के अधिशाषी अधिकारी संजय शुक्ला ने बताया कि 23 जनवरी को सभी विधवाएं, वृद्धा एवम दिव्यांग व्यक्ति अपने आवश्यक प्रपत्र सहित नगर पंचायत कार्यालय में आये, जिससे उनके पेंशन के फार्म भर कर ज़िले के सक्षम अधिकारी के पास भेज दिए जाए, जिससे सरकार की तरफ से आर्थिक मदद मिल सके। नगर के सभी सभासदों को भी इस पेंशन शिविर की जानकारी दे दी गई है और सभी सभासदो से कहा गया है कि आप सब सहयोग करे, जिससे अधिक से अधिक पात्र लोगो को लाभ मिल सके।जनता को जानकारी हो सके इसलिए माइक से मंगलवार को मुनादी भी करवा दी गई है, जिससे अधिक से अधिक लोगो को लाभ मिल सके।

शम्शी रिजवी रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest