34 C
Raebareli
Monday, May 18, 2026

नगर को साफ सुधरा और स्वच्छ बनाना है- विनोद कौशल

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

परशदेपुर (रायबरेली)- नगर पंचायत परशदेपुर के कार्यालय में आज बड़े ही धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ गांधी जयंती मनाई गई।बताते चले कि गांधी जयंती के अवसर पर नगर अध्यक्ष विनोद कौशल और अधिशासी अधिकारी संजय शुक्ल ने अपने सभासदों हसन ग़ुलाम,संतप्रसाद उपाध्याय, शम्सी रिज़वी, हसनैन,आशू जायसवाल,श्रीराम,जगपाता,मुर्तज़ा, बबलू अंसारी के साथ गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यापर्ण करके गांधी जी के विचारों को अपने अंदर समाहित करने का संकल्प लिया। गांधी जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए अधिशासी अधिकारी संजय शुक्ला ने सभी लोगो से गांधी जी के आदर्शों को अनुसरण करने की अपील की|इस अवसर पर अध्यक्ष विनोद कौशल ने लोगो को साफ सफाई के प्रति जागरूक रहने को कहा और उन्होंने कहा कि गांधी जयंती पर हम सब को प्रण लेना है कि क्षेत्र में कहीं भी गंदगी नही होने देंगे।नगर को स्वछ और साफ सुधरा बनाना है। इस अवसर पर दिनेश बाबू,हरिश्चन्द्र बाबू,जगदीश मौर्य,सरवन सोनकर,सैफ उल्ला,नौशाद,आवेद,अफ़ज़ल खान,हरिश्चंद्र चौरासिया मुन्नालाल,नीरज,कपिल,अमन के साथ साथ काफी लोग मौजूद रहे।

शम्शी रिजवी रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest