25.4 C
Raebareli
Wednesday, April 1, 2026

दो अलग सड़क दुर्घटना में एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

महराजगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में हुई दो अलग सड़क दुर्घटना में एक की मौत हो गयी वही दूसरे की हालत गंभीर बताई जा रही है । पहली घटना गुरुवार देर रात थुलवासा गांव के आगे स्थित निजी विद्यालय के पास की है जिसमे सड़क किनारे खड़े टैक्टर ट्राली को टैम्पो चालक ने ठोकर मार दी। जिससे मजदूरी कर के टेम्पो पर बैठ घर आ रहे युवक दर्दनाक मौत हो गई ।जानकारी के अनुसार पूरे सुखई अतरेहटा निवासी गोविन्द पुत्र राम प्यारे( 25)वर्ष मजदूरी करके टेम्पो से देर शाम घर लौट रहा था तभी आदर्श स्कूल के पास र खड़ी ट्राली मे अचानक टेम्पो जा कर भिड़ गया आगे की सीट पर बैठे गोविन्द गम्भीर रूप से चोटिल हो गया आनन फानन में राहगीरों ने गोविन्द को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुँचाया । वही गोविन्द की गम्भीर हालत देख सीएचसी के डाक्टर भारद्वाज ने तत्काल जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते मे युवक की मौत हो गई। एसआई श्याम नारायण यादव ने बताया कि मुकदमा पंजीकृत कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वही दूसरी घटना कोतवाली क्षेत्र के लोधवामऊ गांव के पास की है । शुक्रवार की दोपहर पूरे पंडित राही निवासी देवी दयाल पुत्र रामदयाल को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी । राहगीरों व ग्रामीणों की मदद से घायल को अस्पताल लाया गया जहां स्थिति गंभीर बताते हुए चिकित्सको ने घायल को जिला रेफर किया है ।

अनुज मौर्य/अशोक यादव रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest