17.1 C
Raebareli
Thursday, February 12, 2026

देवरिया की घटना पर सख्त एक्शन ले सरकार : अदिति

More articles

admin
admin
रायबरेली ब्यूरो

रायबरेली। सदर विधायक अदिति सिंह ने कहा कि सरकार कहती है कि ‘बेटी बचाओ-बेटी पढाओ’ लेकिन जब बेटियां सुरक्षित होगी तभी वे पढ़ पाएंगी। तभी वे आगे बढ़ेंगी। शर्मनाक घटनाओं ने समाज और प्रदेश को शर्मसार कर दिया है। सरकार को ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए। अदिति सिंह ने बिहार के मुजफ्फरपुर शेल्टर होम के बाद अब अपने यूपी के देवरिया के एक नारी संरक्षण गृह में भी देह व्यापार का मामला प्रकाश आने के बाद कड़ी निन्दा की। उन्होंने कहा कि अखबारों व टीवी चैनलों के माध्यम से मुझे पता चला कि छोटी-छोटी मासूम बच्चियों से देह व्यापार कराया जा रहा था। वहीं छापे में मौके पर केवल 24 मिलीं, बाकी 18 लड़कियों का पता लगाया जा रहा है। उन्होंने यूपी पुलिस से मांग की है कि है कि जल्द से जल्द इन बच्चियों का पता लगाया जाए। उन्होंने सरकार से मांग की है कि इस इस मामले में बड़ी कार्रवाई की जाए। आए दिन जिस तरह से एक के एक बाद घटनाएं आ रही हैं उससे पूरा प्रदेश को शर्मसार हो रहा है। छोटी-छोटी बच्चियां शिकार बनती जा रही हैं। इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटनाएं आए दिन हो रही हैं। अन्य शहरों में भी ऐसी शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि बिना बेटियों के इस संसार की कल्पना कतई नहीं की जा सकती। बेटियों को न्याय दिलाने के लिए हमें सडक़ से सदन तक लड़ाई लडऩी होगी।

admin
admin
रायबरेली ब्यूरो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest