22.4 C
Raebareli
Wednesday, February 11, 2026

दुधमुँहे बच्चे व पति के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुचकर इच्छामृत्यु की महिला ने करी माँग, कारण है ये

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

रायबरेली। प्रदेश की योगी सरकार महिलाओ की सुरक्षा का ढिढोरा तो सब पीट रहे है लेकिन यूपी में महिलाये कितना सुरक्षित है इसका जीता जगता उदाहरण तो उस वक्त देखने को मिला जब रायबरेली के भदोखर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर रैली गांव की एक महिला के साथ बंदूख की नोक पर गांव के ही तीन लोगों ने गैंग रेप किया और मौके से फ़रार हो गए काफी मशक्कत के बाद मुकदमा लिखा गया और डॉक्टरी कराई तो मामले के 8 माह बीत जाने के बाद अभी रायबरेली पुलिस आरोपियों के गीरेबान तक पहुँचने में नाकाम रही।

दरअसल पूरा मामला 18 अक्टूबर 2018 के भदोखर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर रैली गांव की रहने वाली महिला को घर पर अकेला पाकर गांव के ही तीन लोगों ने घर मे घुसकर गैंग रेप किया वहीं किसी से बताने पर जाने से मारने की धमकी देख मौके से फरार हो गए। परिजनों के घर आने के बाद महिला से घर वालो से आपबीती बताई तो महिला अपने पति के साथ थाने पहुचकर तहरीर दी तो थानेदार ने थाने से ही भगा दिया तो मजबूरन पुलिस अधीक्षक का दरवाजा खटकना पड़ा, तब कही जाकर मुकदमा दर्ज हुआ और महिला की डॉक्टरी कराई गई सभी जांचों में घटना सत्य पाई गई, परन्तु घटना के करीबन 8 महिने बीत जाने के बाद भी आरोपियों को भदोखर पुलिस अभी तक गिरफ़्तार करने में नाकाम रही तो आज महिला अपने दुधमुँहे बच्चे व पति के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुचकर मोदी सरकार से न्याय दिलाने व इच्छामृत्यु की मांग को लेकर धरने पर बैठ गयी।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest