25.4 C
Raebareli
Wednesday, April 1, 2026

दुकान में लगी आग, दो लाख का माल जलकर राख

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

डलमऊ (रायबरेली)। बीती रात अज्ञात कारणों से लगी आग से एक दुकान से लगभग दो लाख का माल जलकर राख हो गया है। सूचना पर कोतवाली पुलिस पर पहुंच कर जांच पड़ताल में जुट गई है। जानकारी के अनुसार डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के मलियापुर चैराहे पर बाल्हेश्वर कुमार पुत्र सुखदेव का शू स्टोर है। बीती रात अज्ञात कारणों से दुकान में आग लग गई। आग लगने से दुकान में रखे जूते, चप्पल के साथ साथ अन्य सामान जलकर राख हो गया। आग लगने की जानकारी जब लोगांे को हुई तो लोगों ने दुकान मालिक को बताई। दुकान में लगी आग को देखकर पीड़ित के होश उड़ गये। पीड़ित ने स्थानीय लोगों के साथ आग बुझाई लेकिन तब सारा सामान जलकर राख हो चुका था। भुक्तभोगी ने बताया कि लगभग दो लाख का सामान जलकर राख हो गया है।

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest