41.9 C
Raebareli
Friday, May 15, 2026

तेज रफ्तार ले गई तीन लोगों को यमराज कर पास, वही दो की जिंदगी चित्रगुप्त के पास

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत तीन की मौत दो की हालत गंभीर

रायबरेली (लालगंज) कोतवाली क्षेत्र- बाइक सवारों की आमने-सामने भिड़ंत हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई जबकि दो की हालत गंभीर घटना एनएच 232 मार्ग पर आधुनिक रेलकोच कारखाने के सामने हुई। सड़क दुर्घटना में बाइक सवार पाँच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिनमें दौरान इलाज तीन युवकों की मौत हो गई । वहीं दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल बताए जाते हैं। दुर्घटना दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर से हुई बताई जाती है ।प्राप्त जानकारी के अनुसार ऐहार निवासी ललित निर्मल पुत्र मोतीलाल ,व अवनीश पटवा पुत्र मिथलेश बाइक से लालगंज जा रहे थे। और पूरे करवती निवासी शुभम यादव पुत्र राम शंकर अपने साथी सोनू यादव पुत्र रामविलास के साथ लालगंज से ऐहार की ओर जा रहा थे।, तभी रेल कोच कारखाने के सामने दोनों बाइकों में आमने-सामने भिड़ंत हो गई घटना की सूचना पर।मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक विनोद सिंह ने सभी घायलों को लालगंज सरकारी अस्पताल पहुंचाया।इलाज के दौरान सोनू पुत्र रामविलास ,अवनीश पुत्र मिथिलेश पटवा और ललित कुमार निर्मल पुत्र मोतीलाल की मौत हो गई । वहीं अन्य दो घायलों को चिकित्सकों के द्वारा रायबरेली जिला अस्पताल रेफर किया गया है । मृतको के शव को लालगंज पुलिस ने कब्जे में लेकर कानूनी कार्यवाही प्रारंभ कर दी है।

अनुज मौर्य/सन्दीप फ़िज़ा रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest