27.1 C
Raebareli
Monday, March 30, 2026

तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने जवान को मारी टक्कर, जवान की हुई मौत वही साथी गम्भीर रूप से हुआ घायल

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

सरेनी(रायबरेली) सरेनी थाना क्षेत्र निवासी भारतीय नौसेना जवान घर छुट्टी पर आया हुआ था किसी काम को लेकर बाइक से लखनऊ गए हुए थे। तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मारी टक्कर दी घटना एनएच 24 बछरावां की सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अंकित त्रिवेदी पुत्र जागेश्वर त्रिवेदी अपने बड़े भाई शैलेन्द्र त्रिवेदी निवासी ग्राम फिरोजपुर थाना सरेनी के साथ लखनऊ किसी प्लाट को देखने गए हुए थे और वहां से वापसी के समय बछरावां के निकट सडक हादसे का शिकार हो गए। उल्लेखनीय है कि मृतक अंकित नौसेना का जवान था जो कि छुट्टियों में अपने घर आया हुआ था। प्राप्त जानकारी के अनुसार उसकी छुट्टियां एक दो दिनों में पूर्ण होने वाली थी और उसे वापस एक दो रोज बाद नौकरी में वापस जाना था लेकिन ईश्वर को शायद कुछ और ही मंजूर था। वहीं शैलेन्द्र को गंभीर चोटें आई हैं। इस घटना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई व परिवारीजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

अनुज मौर्य/संदीप फ़िज़ा रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest