38.2 C
Raebareli
Sunday, March 29, 2026

तालाब के पास खेल रहे दो सगे भाई तालाब में डूबे जिसमें एक की मौत दूसरा गम्भीर

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

नसीराबाद (रायबरेली)। तालाब के पास खेल रहे 7व 5 साल के दो सगे भाई तालाब में डूबे जिसमें एक की मौत हो गयी जबकि दूसरा जिला अस्पताल रायबरेली रिफर किया गया है ।

शनिवार देर शाम नसीराबाद कस्बे के मोहल्ला पुरानी कोठी वार्ड नं. 3 में राम समुज के दो बच्चे क्रमश: श्याम बाबू 7 वर्ष व घनश्याम 5 वर्ष गॉव से सौ मीटर बाहर तलारा ताल के पास खेल रहे थे अचानक श्याम बाबू का पैर फिसला और वह तालाब में समा गया ,भाई को डूबता देख घनश्याम भी उसे बचाने के लिये पानी मे चला गया और देखते ही देखते वह भी डूबने लगा यह घटना देख खेतों में काम कर रहे किसान दौड़ पड़े और किसी तरह दोनों बच्चों को तालाब से बाहर निकाला लेकिन तब तक 7 वर्षीय श्याम बाबू की मौत हो चुकी थी जबकि 5 वर्षीय घनश्याम बेहोश था जिसे 108 एम्बुलेंस की मदद से सीएचसी नसीराबाद पहुंचाया गया वहॉ प्राथमिक उपचार के बाद डा़ मोहित सिंह ने उसे रात्रि करीब 9 बजे जिला अस्पताल रायबरेली रिफर कर दिया ! बताते हैं कि मृतक श्याम बाबू अपने 4भाई व दो बहनों में तीसरे नंबर पर था गॉव अचानक हुये इस दर्दनाक हादिसे से कोहराम मचा ।

अनुज मौर्य/मुस्तकीम अहमद रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest