36.6 C
Raebareli
Sunday, March 29, 2026

डीसीएम की टक्कर से तीन लोग घायल

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

महराजगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के हैदरगढ़ रोड पर पाली गांव मोड़ के समीप बाइक सवार तीन लोगों को अज्ञात डीसीएम ने टक्कर मार दी जिससे बाइक पर सवार तीनो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए सीएचसी लाया गया जहाँ पर बाइक चालक की हालत ज्यादा गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। आपको को बताते चले कि कोतवाली क्षेत्र के कोड़री मजरे मोन गांव निवासी विजय कुमार उम्र 30 वर्ष अपनी बाइक से गांव की ही अशोक कुमारी उम्र 25 वर्ष पत्नी रामसमुझ व चंद्रावती उम्र 55 वर्ष पत्नी रामफेर को बैठाकर किसी काम से महराजगंज की ओर आ रहा था की तभी पाली गांव मोड़ के पास सामने से आ रही थी कि डीसीएम ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी तीनों सवार बाइक समय दूर जा गिरे घटना के समय वहां से गुजर रहे लोगों ने 108 एंबुलेंस बुलाकर तीनों को सीएचसी महाराजगंज भिजवाया जहां डॉक्टरों ने विजय की हालत नाजुक देखते हुए उसे जिला अस्पताल रिफर किया है दोनों महिलाओं को भर्ती करके इलाज किया जा रहा है।

अनुज मौर्य/अशोक यादव रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest