28.5 C
Raebareli
Wednesday, April 1, 2026

डीजीपी ने नए साल को लेकर जारी किया ये निर्देश, अगर आपने की ये गलतीया तो हो सकती है आप पर ये कार्यवाही

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro
  • डीजीपी ओपी सिंह का नए साल से पहले सभी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को निर्देश उत्तर प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था रहे मजबूत

  • नए साल की पार्टी में हुड़दंग करने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई – डीजीपी

लखनऊ- पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ओमप्रकाश सिंह ने जिले के सभी पुलिस कप्तानों को नया साल 2020 के आगमन पर 31 दिसम्बर को होने वाले जश्न को लेकर सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। साथ ही यह भी कहा है कि पार्टी के दौरान हु़ड़दंग करने वालों पर पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। कानून व्यवस्था न बिगड़े इस बात का पुलिस अधिकारी ध्यान रखेंगे।

डीजीपी ने कहा कि नया साल का जश्न मनाने के लिए 31 दिसम्बर की रात शहरों के कई होटलों, रिसॉर्ट और क्लबों में पार्टीयां होती हैं। ऐसी पार्टियां में छेड़छाड़ की घटनाएं आम बात है।

शराब पीकर सड़क पर नव युवक हुड़दंग करते हैं। शराब पीकर वाहन चलाते और सड़क दुर्घटनाएं होती है। इन सब को मद्देनजर पुलिस के अधिकारी दलबल के साथ पेट्रोलिंग करेंगे, ताकि इन सब वारदातों को रोका जा सकें। सादी वर्दी में एंटी रोमियो दल होटल, रेस्टोरेंट, रिसॉर्ट व क्लबों में भी चेकिंग करेगी, ताकि छेड़छाड़ की घटनाएं न हो सकें।

31 दिसम्बर की रात शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर पुलिस लगातार नजर रखेगी। हर चौराहे पर ऐसे लोगों की चेकिंग की जाएगी। इसके लिए पुलिस टीम ब्रेथ-एनालाइजर के साथ मुस्तैद रहेगी, ताकि कोई हादसा न हो। डीजीपी ने मीडिया के माध्यम से सभी देशवासियों से अपील की है कि नए साल का जश्न जरुर मनाए, लेकिन आपके जश्न से किसी को भी कोई दिक्कत न हो, इस बात का ध्यान जरुर रखें। किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत अगर होती है तो स्थानीय पुलिस से सम्पर्क करें।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest