37.4 C
Raebareli
Thursday, March 12, 2026

डीएम की अध्यक्षता मे समाधान दिवस संपन्न

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

तिलोई (अमेठी)। आज संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन जिलाधिकारी प्रशांत शर्मा की अध्यक्षता में तहसील तिलोई में किया गया। संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने फरियादियों की जन समस्या सुनकर मौके पर अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि शिकायतें लंबित न रखी जाये। उन्हेाने कहा कि शिकायतों को गम्भीरता से लिया जाये। प्राप्त शिकायतों का निस्तारण कर निस्तारित शिकायतों को समय से अपलोड किया जाए।

डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि ग्रामीणों के शिकायती पत्र प्राप्त होते ही तुरन्त कार्रवाई अमल में लाई जायें। ताकि तत्समय ही मौके पर ही निस्तारण किया जा सके। उन्होंने कहा कि तहसील दिवसों में इसी प्रकार की शिकायतें प्राप्त होती है यदि सम्बंधित विभाग समय से जनता की शिकायतें सुनकर निस्तारण करें तो तहसील दिवस में शिकायतों का ग्राफ कम हो जाये। डीएम ने निर्देश दिये कि जन सामान्य के कल्याणार्थ संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगो को दिया जाना सुनिश्चित किया जाये। उन्होने कहा कि जन सामान्य को मुलभूत सुविधायें मिले। उन्होंने कहा शासन द्वारा संचालित योजनाएं पात्र व्यक्ति तक अवश्य पहुंचनी चाहिए, कोई भी पात्र व्यक्ति शासन द्वारा संचालित योजनाओं से वंचित नहीं रहना चाहिए।

आज तहसील तिलोई में कुल 182 शिकायतें प्राप्त हुई। जिसमें मौके पर 10 का निस्तारण किया गया। इसी क्रम में तहसील गौरीगंज में 165 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें 14 शिकायतों का निस्तारण किया गया, तहसील अमेठी में 109 शिकायतें दर्ज की गई जिनमें 02 का निस्तारण किया गया, तहसील मुसाफिरखाना में 83 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें 10 शिकायत का मौके पर निस्तारण किया गया।

जिलाधिकारी ने कहा कि शासन जन समस्याओं के निस्तारण के प्रति अत्याधिक गम्भीर है और इसमें उदासीनता एवं लापरवाही क्षम्य नही होगी। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी प्रभुनाथ, जिला विकास अधिकारी बंशीधर सरोज, उप जिलाधिकारी तिलोई सुनील त्रिवेदी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आरएम श्रीवास्तव, प्रभागीय वनाधिकारी यूपी सिंह सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

(मोजीम खान )

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest