36.6 C
Raebareli
Sunday, March 29, 2026

डिवाइडर से टकराई बाइक, चालक गंभीर

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

हरचंदपुर (रायबरेली)। थाना क्षेत्र के दतौली के पास लखनऊ से आ रहा बाइक सवार अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची डायल-100 ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां डॉक्टर ने गंभीर देख जिला अस्पताल रिफर कर दिया है। बताया जा रहा है कि घायल की जेब में मिले आधार कार्ड से मालूम हुआ कि घायल बालमुकुंद अग्निहोत्री पुत्र कृष्ण गोपाल अग्निहोत्री (32) निवासी एलआईजी-35 जनता नगर बर्रा-4 कानपुर निवासी है जिसकी बाइक का न बर यूपी-78 सीएम-9745 है। वह लखनऊ की तरफ से रायबरेली आ रहा था तभी दतौली के पास बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई जिससे बालमुकुंद गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने इसकी सूचना तुरंत डायल-100 को दी। मौके पर पहुंची डायल-100 ने घायल को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरचंदपुर पहुंचाया। जहां इलाज के बाद डॉक्टर ने गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रिफर कर दिया।

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest