28.1 C
Raebareli
Sunday, March 15, 2026

ट्रक की टक्कर से युवक की मौत

More articles

admin
admin
रायबरेली ब्यूरो

सलोन (रायबरेली)। कोतवाली के सूची चौकी के अंतर्गत गौवा चौराहे पर आज सुबह 10 बजे अपने निवास मकान से सुनील (17) पुत्र प्रकाश रोड के किनारे से अपने घर जा रहा था तभी सलोन की तरफ आ से रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दिया, जिससे सुनील की मौके पर मृत्यु हो गयी। ट्रक चालक घटना स्थल से भागा लेकिन भदोखर पुलिस द्वारा पकड़ लिया गया। परिवार और ग्रामीणों ने भारी संख्या में लोग एकत्रित होकर शव को रखकर रायबरेली-प्रतापगढ़ मार्ग जाम कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को मिली तो मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज ब्रजपाल सिंह ने समझा बुझाकर जाम को खुलवाया। उन्होंने बताया कि शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई की जायेगी।

admin
admin
रायबरेली ब्यूरो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest