28.9 C
Raebareli
Thursday, April 30, 2026

जैविक खेती से अपनी आय दूनी कर सकते हैं किसान : सिंह

More articles

admin
admin
रायबरेली ब्यूरो

रायबरेली। कृषि सूचना तंत्र एवं सुदृढ़ीकरण योजनान्तर्गत जैविक कृषि गोष्ठी का आयोजन कृषि राज्यमंत्री रणवेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ धुन्नी सिंह की अध्यक्षता में कृषि विज्ञान केन्द्र दरियापुर के सभागार में आयोजित किया गया। जिसमें जिलाध्यक्ष भाजपा अध्यक्ष दिलीप यादव, बछरावां विधायक रामनरेश रावत, ब्लाक प्रमुख महराजगज एवं कृषि विज्ञान केन्द्र के प्रभारी एवं निदेशक प्रसार डा. धूम सिंह एवं सहायक निदेशक प्रसार डा. जितेन्द्र सिंह चन्द्र शेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कानपुर एवं प्रगतिशील किसानों द्वारा प्रतिभाग किया गया। महेन्द्र सिंह उप कृषि निदेशक द्वारा कृषि विभाग में चल रही समस्त योजनाओं यथा-सोलर पम्प, बीज वितरण, कृषि यंत्र पर कृषि विभाग द्वारा दिये जाने वाले अनुदान के बारे में विस्तृत जानकारी दी। विधायक राम नरेश रावत द्वारा किसानों को खेती के साथ-साथ पशुपालन मत्स्य पालन करने और कम लागत पर अधिक उत्पादन करने गुरू सिखाये गये। कृषि राज्यमंत्री द्वारा किसानों को जैविक खेती व आर्गेनिक खेती के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि किसान भाई बिना कोई पैसा खर्च कर जैविक खेती करके अपनी आय को दूना कर सकते हैं। उनके द्वारा गाय के गौमूत्र से फसलों की सुरक्षा करने के बारे में जानकारी दी। उन्होंने 200 लीटर गौमूत्र, एक किग्रा गुड, एक किलो उर्द की दाल, एक किलो मूंग की दाल एवं एक किलो अरहर की दाल को मिलाकर पेड़ की नीचे 20 से 25 दिन तक रखकर उसके बाद खेत में स्प्रे करके अधिक से अधिक उत्पादन प्राप्त कर सकते हैं। किसानों द्वारा गाय एवं उनके बछडे के द्वारा फसल को चरने की शिकायत पर कृषि मंत्री द्वारा बताया गया कि न्याय पंचायत स्तर पर गौशाला बनाने पर विचार किया जा रहा है। अन्त में कृषि राज्यमंत्री द्वारा किसानों से आहवान किया कि वे अपने फसलों के अवशेष कदापि न जलाये उसके अवशेष को अपने खेतों में सड़ाने पर जोर दिया। अन्त में जिला कृषि अधिकारी द्वारा धन्यवान ज्ञापित करते हुए उक्त मेला एवं गोष्ठी का समापन किया गया।

admin
admin
रायबरेली ब्यूरो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest