33.9 C
Raebareli
Wednesday, April 1, 2026

जिलाधिकारी का साप्ताहिक बंदी का आदेश को नहीं मानते यहां के व्यपारी

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

सलोन (रायबरेली)। साप्ताहिक बंदी के आदेश पर सलोन कस्बे के व्यापारियों में उहापोह की स्थित बनी हुई है।सोमवार को जिलाधिकारी नेहा शर्मा द्वारा जनपद के नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों में साप्ताहिक बंदी का दिन निर्धारण किया था।सलोन नगर पंचायत में बुधवार को बंदी का दिन निर्धारित किया गया है।मीडिया में बंदी की खबर प्रकाशित होने के बाद सलोन के व्यापारियों में हड़कंप मचा हुआ है।व्यापार मंडल अध्यक्ष मोनू अरोड़ा ने कहा कि कुछ व्यवसाई अधिकारी के आदेश पर पूर्णतया बंदी करने के पक्ष में दिख रहे है।लेकिन कुछ लोग बंदी पर राजी नही है।व्यापारी नेता सतेंद्र रस्तोगी ने कहा कि जिलाधिकारी महोदय के आदेश के अनुपालन में कस्बे के समस्त व्यापारियों को बुधवार को सफल साप्ताहिक बंदी करने को कहा गया है।

उपजिलाधिकारी आशीष सिंह बताया कि जिलाधिकारी द्वारा सलोन में साप्ताहिक बंदी के लिए बुधवार का दिन सुनिश्चित किया गया है।सभी व्यापारियों को आदेश का पालन करना है।जो भी व्यापारी उक्त आदेश के अनुपालन के विरुद्ध प्रतिष्ठान खोलता पाया गया उसके विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जायेगी।

अनुज मौर्य/प्रदीप गुप्ता रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest