24.6 C
Raebareli
Wednesday, February 11, 2026

‘ज़ीरो’ में अनुष्का का रोल प्ले करने के लिए आनंद एल राय के सामने रोने लगीं थीं कैटरीना कैफ

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

वीडियो में बातचीत के दौरान कैटरीना कैफ इस बात का खुलासा करती नज़र आईं कि फिल्म में वो अनुष्का यानि आफिया यूसूफज़ई वाला किरदार निभाना चाहती थीं.

मुंबई: शाहरुख खान, कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा स्टारर अपकमिंग फिल्म ‘ज़ीरो’ का ट्रेलर रिलीज़ होने के बाद से ही सुर्खियों में बना हुआ है. इसके ट्रेलर को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं. यूट्यूब पर व्यूज़ के मामले में इसने सभी रिकॉर्ड धराशाई कर दिए हैं. अब इस फिल्म के मेकर्स ने ‘ज़ीरो का सच’ नाम से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें तीनों स्टारकास्ट और निर्देशक आनंद एल राय पर्दे के पीछे की बातें शेयर कर रहे हैं.

वीडियो में बातचीत के दौरान कैटरीना कैफ इस बात का खुलासा करती नज़र आईं कि फिल्म में वो अनुष्का यानि आफिया यूसूफज़ई वाला किरदार निभाना चाहती थीं. इस किरदार को निभाने के लिए कैटरीना ने आनंद एल राय को खूब मनाने की कोशिश की. उन्होंने ये भी बताया कि वो आनंद के सामने रोने लगीं ताकि वो आफिया का रोल उन्हें देने के लिए राज़ी हो जाएं.

जब शाहरुख ने कैटरीना से कहा कि तुम बबीता के कैरेक्टर को पसंद नहीं करती. इस पर कैटरीने ने कहा, “मैं बबीता के कैरेक्टर को पसंद करती हूं, लेकिन आफिया के कैरेक्टर से प्यार करती हूं.”

उनके अलावा शाहरुख खान ने फिल्म के अपने फेवरेट किरदार के बारे में खुलासा करते हुए कहा कि उनका फेवरेट किरदार कैटरीना का है. शाहरुख ने कहा कि वो स्टार का रोल प्ले करना चाहते थे. बता दें कि कैटरीना कैफ ने फिल्म में बबीता कुमारी नाम की स्टार का किरदार निभाया है.

फिल्म ‘ज़ीरो’ में शाहरुख खान पहली दफा एक बौने के किरदार में नज़र आ रहे हैं. इस फिल्म में तिग्मांशु धूलिया, ब्रिजेंद्र कालरा और ज़ीशान अय्यूब भी हैं. फिल्म क्रिसमस के मौके पर 21 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ हो रही है.

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest