19.8 C
Raebareli
Friday, February 13, 2026

जब सीबीआई टीम पहुँची उन्नाव रेप कांड की पीड़िता के साथ हुए हादसे वाली जगह पर जाँच करने

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

रायबरेली। जनपद के गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के अटौरा बुजुर्ग में उन्नाव रेप कांड की पीड़िता के साथ हुए हादसे के मामले की जांच सीबीआई टीम ने शुरू कर दी है। बुधवार को सीबीआई टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर हर पहलू की बारीकी से जांच की। हालांकि आज ही सीबीआई ने मामले में लख़नऊ के एंटी करप्शन ब्रांच में भाजपा विधायक कुलदीप सेंगर व उनके भाई सहित 10 नामजद व 20 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही रायबरेली पहुंचकर एसआईटी से इसे अपने हाथ मे भी ले लिया है। सीबीआई टीम की तेजी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि एक टीम जहां घटनास्थल के निरीक्षण में जुटे थी, वहीं दूसरी टीम कागजी औपचारिकताओं को पूरा कर रही थी।

सीबीआई टीम के साथ जांच कर रही एसआईटी के प्रमुख अपर पुलिस अधीक्षक शशिशेखर सिंह,फोरेंसिक एक्सपर्ट प्रतिभा सहित कई अधिकारी रहे।घटना के बाद से जांच से जुड़े हर अधिकारी से टीम के सदस्यों ने गहन पूछताछ की। इसके अलावा कई प्रत्यक्षदर्शियों से भी सीबीआई टीम के लोगो ने बात की।उल्लेखनीय है कि बीते राविवार को उन्नाव दुष्कर्म कांड की पीड़िता का परिवार रायबरेली में एक हादसे का शिकार हो गया था जिसमे पीड़िता की चाची और मौसी की मौत हो गई थी जबकि पीड़िता और उसके वकील की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है।मामले में भाजपा विधायक कुलदीप सेंगर को नामजद करते हुए सीबीआई जांच की मांग की गई थी।बुधवार को सीबीआई ने मामले को पूरी तरह से अपने हाथ मे लेते हुए जांच शुरू कर दी है।यह घटना हादसा है या साजिश ? सीबीआई जांच के बाद पूरी तरह स्पष्ट हो जाएगा।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest